Piya Lyrics

Lyrics & meaning

Piya

Utsavi Jha

ReleasedApril 5, 2024 GenrePop

Choose your script

Read the Song Lyrics

Lyrics text size: 100%

ख़्वाबों की बारिशें
इन फ़ासलों में तू क्यूँ गुम है?
तन्हा हूँ, देखो ना

साँसों की आहटें
इन चाहतों को कहना कुछ है
ख़ामोशी सुन लो ना

अब क्यूँ ख़यालों में भी, तू ज़बाँ पे मेरी
क्यूँ निगाहों में भी तू है?
अब क्यूँ सवालों में भी, तू जवाबों में भी
यूँ बयानों में भी तू है

बिन तेरे क्यूँ यहाँ लागे ना ये जिया?
दिल तेरा हो लिया, ओ, पिया
बिन तेरे क्यूँ यहाँ फीकी ये रतियाँ?
आजा ना, ओ, पिया

अब जो तू है यहाँ
इन ख़्वाहिशों को ना कोई डर है
रोको मुझको ना

तुझसे दिन-रात है
इस आरज़ू में तेरी धुन है
पास आकर सुन लो ना

अब यूँ ख़यालों में भी, तू ज़बाँ पे मेरी
यूँ निगाहों में भी तू है
अब यूँ सवालों में भी, तू जवाबों में भी
यूँ बयानों में भी तू है

बिन तेरे अब यहाँ लागे ना ये जिया
दिल तेरा हो लिया, ओ, पिया
बिन तेरे अब यहाँ फीकी ये रतियाँ
ना जाना, ओ, पिया

बिन तेरे अब यहाँ लागे ना ये जिया
दिल तेरा हो लिया, ओ, पिया
बिन तेरे अब यहाँ फीकी ये रतियाँ
ना जाना, ओ, पिया